मसूरी – एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब का वार्षिक सम्मेलन वर्ष भर की गतिविधियों पर प्रकाश डालने व आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ संपन्न हो गया। इसके बाद क्लब की नई कार्यकारणी का चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हो गये। जिसमें उपेंद्र लेखवार अध्यक्ष व आशीष भटट महामंत्री चुने गये।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के सभागार में क्लब का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी सदस्यों का वर्षभर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया वहीं कल्ब महामंत्री अमित गुप्ता ने वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा कोषाध्यक्ष हरीश कालरा ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। इसके बाद नई कार्यकारणी का चुनाव, चुनाव अधिकारी तान्या सैली की देखरेख में सर्व सम्मति से संपन्न हो गया। जिसमें उपेेद्र लेखवार अध्यक्ष, आशीष भटट महामंत्री, दीपक रावत कोषाध्यक्ष, तान्या सैली उपाध्यक्ष, मोहसिन अहमद सह सचिव, दीपक सक्सेना संयोजक व बिजेंद्र पुंडीर, सूरत सिंह रावत नरेश नौटियाल को सदस्य कार्यकारणी चुना गया। चुनाव संपन्न होने पर निर्वतमान अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने सभी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया व नई कार्यकारणी को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारणी क्लब की गरिमा के अनुरूप कार्य कर इसे नई उंचाइयों तक पहुंचायेगी। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार से सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह सभी का सहयोग लेकर व अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए क्लब हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर शूरवीर भंडारी, प्रदीप भंडारी, सुमित कंसल, धमेंद्र धाकड़, भानू काला, प्रवीण पंवार, शिव अरोड़ा मौजूद रहे।

This post is pure brilliance — energized and insightful!
This content stands out from anything else I’ve read on this subject.
Your talent is showing BIG TIME — wow!
Every sentence is infused with excitement — incredible work!
You absolutely crushed it with this one — WOW!
I feel smarter after reading this — seriously great content.