सिने अभिनेता विक्टर बैनर्जी ने छावनी परिषद से सीसीटीवी कैमरे लगाने व वाहनों के नबंर नोट करने का सुझाव दिया।

मसूरी:- लाल टिब्बा क्षेत्र में आने वाले  रास्तेे में जगह जगह शराब पीने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं व अगर किसी को बोला जाता है तो वे झगडने के लिए तैयार रहते हैं वहीं ऐसे माहौल में कभी भी कोई दूर्घटना हो सकती है। इस संबंध में सिने अभिनेता व पदमभूषण विक्टर बैनर्जी ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी  को पत्र भेज कर मांग की है कि इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के वाहनों के रात के समय नंबर नोट किए जाय।
सिने अभिनेता पदमभूषण विक्टर बैनर्जी ने छावनी परिषद में मुख्य अधिशासी अधिकारी को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि वर्तमान माहौल को देख कर व सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से सुझाव दिया गया है कि इस क्षेत्र में सीनियर सिटीजन रहते हैं व पर्यटक शराब पीकर शोर शराबा करते हैं जिससे भय बना रहता है। अगर किसी से कुछ कहा जाय तो झगडा करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में छावनी परिषद से मांग है कि शाम को सात बजे से सुबह छह बजे तक जो भी पर्यटक वाहन चार दुकान से आगे लाल टिब्बा की ओर जाता है व उसके वापस आने पर छावनी परिषद के सुरक्षा कर्मी अपनी गुमटी पर वाहनों के नंबर नोट करें ताकि अगर कभी कोई दुर्घटना होती है या कोई वारदात की जाती है तो पुलिस को उन तक पहुंचने में आसानी होगी। वहीं सुरक्षा कर्मियों की गुमटी पर नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायं जिसका व्यव वह भुगतान करने को तैयार है ताकि वाहनों की निगरानी हो सके। उन्होंने कहा कि वह व उनकी पत्नी माया बैनर्जी वृद्ध है और ऐसे कई परिवार इस क्षेत्र में रहते हैं जिनकी सुरक्षा की दृष्टि से यह जरूरी हो गया है। उन्होंने पत्र में भरोसा व्यक्त किया कि छावनी परिषद उनके सुझाव को महत्व देगा व सीसीटीवी कैमरे लगायेगा व वाहनों के नंबर नोट करेगा।