भगवान कृष्ण की नगर शोभा याात्रा कन्हैया की डोली कल निकलेगी।

भगवान कृष्ण की नगर शोभा याात्रा कन्हैया की डोली कल निकलेगी।
मसूरी:-  भगवान कृष्ण जन्माष्ठमी के अवसर पर कल श्री सनातन धर्म सभा लंढौर की ओर से पारंपरिक भव्य शोभायात्रा कन्हैया की डोली निकाली जायेगी। इस मौके पर मसूरी के आस पास व जौनपुर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण की डोली के दर्शन करने आते है व परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
श्री सनातन धर्म मंदिर सभा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल व महामंत्री नीरज अग्रवाल ने बताया कि श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से 1 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा कन्हैया की डोली निकाली जायेगी। इससे पहले मंदिर में हवन किया जायेगा व उसके बाद श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान कृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक कर 56 भोग लगाये जायेगें व प्रसाद वितरण के बाद नगर शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो मंदिर से मलिंगार चौक होते हुए गांधी चौक तक जायेगी। शोभा यात्रा कन्हैया की डोली दोपहर एक बजे श्री सनातन धर्म मंदिर से बैंड बाजों व आकर्षक झांकियो के साथ निकाली जायेगी जिसमें बडी संख्या में मसूरी व आसपास के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु डोली के दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाते हैं। मालूम हो कि मसूरी में कन्हैया की डोली आजादी से पूर्व से निकाली जाती है व यह परंपरा लगातार जारी है।