पत्रकार सुनील सोनकर को मातृशोक, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री गणेश जोशी ने निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।

मसूरी:- पत्रकार सुनील सोनकर को मातृ शोक हो गया। विगत लंबे समय से बीमार चल रही उनकी माता शकुंतला देवी की सुबह तबियत खराब हुई व उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे दो बेटों व दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड गयी। पत्रकार सुनील सोनकर को मातृ शोक होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेद्र भटट, मंत्री गणेश जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, छात्र संघ अध्यक्ष मोहन शाही, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, विजय बिंदवाल, आशीष जोशी, राकेश ठाकुर, मनीष कुकसाल, सहित पत्रकारों ने उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया।