मसूरी- ब्यापार संघ मसूरी द्वारा पेयजल निगम की कार्यप्रणाली के विरुद्ध धरने प्रर्दशन को मिले ब्यापक जनसमर्थन से एक बात तो साफ हो गई है कि अब मसूरी मुर्दो का शहर नहीं रहा, अब अपने अधिकार के लिए लड़ना है, जनता की समझ में आ गया है ।
ब्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने जो आरोप पेयजल निगम के अभियंताओं पर लगाए हैं वह काफी गंभीर है, जिस प्रकार लीग से हटकर स्वच्छ छवि के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है यदि रजत अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जाँच नहीं होती है तो सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगना लाजमी है ।
