मसूरी:- वाइनबर्ग ऐलन स्कूल मसूरी के रीसाइक्लिंग वुडवर्क क्लब के छात्रों ने तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी के सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जिसमें पचास से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया व निःशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं जरूरतमंद गंभीर रोगियों के उपचार क्लब की ओर से कराने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य शिविर में देहरादून व मसूरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों का स्वास्थ्रू परीक्षण किया। जिसमें जनरल चिकित्सक डॉ आशीष भट्ट एवम, डॉ राजीव गोदियाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका कोशवाल और डॉ सृष्टि करनवाल, सहित न्यूरोपीडियाट्रिक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ पायल अग्रवाल प्रमुख थे वहीं फार्मासिस्ट अमरिंदर, रजनी, रिंकी एवम राखी ने सहयोग किया। स्वास्थ्य शिविर में भारी बारिश के बाद भी मसूरी और आस पास के निवासियों ने बड़ी संख्या में कैंप में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और सुविधा का लाभ उठाया।
वाइनबर्ग ऐलन स्कूल रीसाइक्लिंग वुडवर्क क्लब अध्यक्ष सक्षम चौधरी के प्रयास से इस कैंप का आयोजन हो सका। सक्षम चौधरी ने बताया कि कैंप में डॉक्टर की सलाहनुसार फ्री दवाइयां भी वितरित की गयी। वुडवर्क क्लब के अन्य सदस्यो, विशेषरूप से श्लोक, अभिजय, आशमन, चोइजेन, बिहान, योंनतेन, कार्तिक, ग्रन्थ, अनघ, ऋषित, इशमान अदि ने भी सहयोग दिया। कैंप आयोजन में वाइनबर्ग ऐलन स्कूल मसूरी के शिक्षकों, विशेषकर ममता पुंडीर और अनिल चौधरी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रीसाइकिलिंग वुडवर्क क्लब के अध्यक्ष सक्षम चौधरी ने बताया कि यह क्लब कक्षा दस में पढते हुए शुरू किया जिसमें पुरानी लकडी एकत्र कर उसे रिसाइकिल कर प्रोडक्स बनाते है व उसे बेच कर समाज में सेवा का कार्य करते हैं जिसमें गरीब स्कूल कर्मचारियों को स्वेटर व कंबल वितरित करना आदि प्रमुख है। वहीं बताया कि क्लब के फंड से ही यह निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। व आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष वह विद्यालय से पास आउट हो जायेंगे उसके बाद उनका भाई जो इसी विद्यालय में पढता है वह इस क्लब को चलायेगा। उन्होने बताया कि उनके पिता की मुरादाबाद में फैक्ट्री है जिसमें पुरानी लकडियों के प्रोडेक्टस बनाये जाते हैं वहीं से प्रोडेक्टस बनाकर बेचते है व उससे हुई आय से सेवा का कार्य करते हैं। इस अवसर पूर्व सभासद जसोदा शर्मा, मोहन नेगी, महिमानंद, आदि मौजूद रहे।
de