विश्वकर्मा दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने 15 लाख व साउंड सिस्टम देने की घोषणा की।

मसूरी:- विश्वकर्मा दिवस पर श्री विश्वकर्मा मंदिर लक्ष्मणपुरी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की व प्रसाद वितरण सहित भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन  किये। विश्व कर्मा दिवस पर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी ने भी मदिर में पूजा अर्चना की व मंदिर के विस्तारीकरण व सौदर्यीकरण के लिए पंद्रह लाख व भजन कीर्तन के लिए साउंड सिस्टम देने की घोषणा की।
श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वाधान में लक्ष्मण पुरी स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना, भजन कीर्तन व हवन किया गया व उसके बाद प्रसाद वितरण के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी मंदिर में पूजा की व भजनो पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां वह भगवान विश्वकर्मा को नमन करने आया हूं। उन्होंनेे कहा कि जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो मै जनता की सेवा कर उसे वापस लौटा रहा हूं। यह शक्ति जनता ने दी है। इस मौके पर उन्होंने मंदिर के विस्तारीकरण के लिए 15 लाख देने की घोषणा की व भजन कीर्तन करने के लिए सांउंड सिस्टम देने की घोषणा की व कहा कि अगले वर्ष वह मंदिर में आकर एक घंटे तक रहेंगे व पूजा अर्चना करेंगे। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा मदिर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस हर साल मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति का प्रयास रहेगा कि मंदिर का सौदर्यीकरण किया जायेगा जिसके लिए मंत्री जोशी ने 15 लाख की घोषणा की व जो कमी होगी उसे समिति पूरा करेगी। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी के 15 लाख की घोषणा का स्वागत किया व उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, राकेश ठाकुर, मीरा सकलानी, पुष्पा पडियार, जसोदा शर्मा, अमित भटट, राजेश सक्सेना, सतीश शर्मा, सुभाष कुमार, नमिता कुमाई, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।