मसूरी। मसूरी से देहरादून जाते समय गलोगी के समीप एक टैंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल हो गये व रोड पर पलट गया लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। चालक सहित सभी 17 सवारियों को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस ने सभी को अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया ।
मसूरी से सवारी लेकर जा रहा एक टेंपो उत्तराखंड परिवहन निगम का ट्रैवलर यूके 07 पीए 6409 गलोगी से दो सौ मीटर पहले दोपहर को ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया। जिसमें 17 सवारियां थी लेकिन गनीमत रही कि चालक सहित किसी को भी कोई चोट नहीं लगी। टेपों हरिओम पुत्र लाल चंद निवासी अंबेडकर नगर रूड़की जिला हरिद्वार चला रहा था। ढाल पर ब्रेक फेल होना किसी खतरे से खाली नहीं है अगर टेंपो रोड पर न पलटता व खाई में गिरता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने सभी सवारियों को सुरक्षित निकाल कर अन्य वाहनों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं वाहन को सड़के के किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया।

