मसूरी। वैली ऑफ़ वर्ड्स् शब्दावली ने हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य की युवा वयस्को और बच्चों के साहित्य की आठ श्रेणी बना कर पुस्तकों के वैली ऑफ वडर्स पुरस्कारो की घोषणा कर दी है जो आगामी 27 से 29 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले सिग्नेचर फेस्टिवल कार्यक्रम में दिए जायेंगे। इन पुरस्कारों के प्रत्येक विजेता को एक लाख रूपये व ट्राफी से सम्मानित किया जायेगा।
वैली ऑफ वडर्स शब्दावली कार्यक्रम की निदेशक डा. तान्या सैली ने बताया कि भारत के सबसे व्यापक स्वतंत्र साहित्य पुरुस्कारों के लिए विशिष्ट पहचान बनाने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स फ़ेस्टिवल का यह 10वाँ संस्करण है। प्रत्येक विजेता को 1 लाख भारतीय रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किये जाने के साथ ही 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले सिग्नेचर फ़ेस्टिवल में एक विशेष चर्चा सत्र में भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम का उदघाटन अरूणाचंल के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में देशभर के 75 प्रकाशकों द्वारा 600 से अधिक पुस्तकों के नामांकन वैली ऑफ वडर्स बुक अवॉर्ड्स के लिए प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन नामित पुस्तकों के गहन अध्ययन और समीक्षा के तीन स्तरों से होकर गुजरता है। जिसमें शॉर्टलिस्ट और विजेता के चयन में बतौर जूरी वैली ऑफ वडर्स बुक अवॉर्ड्स के पूर्व विजेता शामिल होते हैं। शॉर्टलिस्ट हुए सभी लेखकों के साक्षात्कार वैली ऑफ वडर्स की वार्षिक पत्रिका में प्रकाशित होंगे। बुक अवॉर्ड्स 2026 के संबंध में फ़ेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा कि पूर्व वर्षों की भाँति ही इस बार भी प्रकाशकों ने बड़ी संख्या में पुस्तकें नामित की। साथ ही जूरी के सभी सदस्यों का भी हम धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने गहन अध्ययन के पश्चात उत्कृष्ट पुस्तकों का चयन किया। इस वर्ष चयनित प्रत्येक पुस्तक ऐसे मुद्दों को संबोधित करती है, जो हमें स्वयं को और हमारे आसपास की दुनिया को बेहतर समझने में सहायता करते हैं। हम सभी विजेता लेखकों से देहरादून में चर्चा करने और उनके काम को पाठकों, दर्शकों, श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उत्साहित हैं। इस बार वैली ऑफ वडर्स अवार्ड 2026 के विजेताओ में अंग्रेजी कथा ऑवर फ्रेंडस इन गुड हाउसेंस लेखक राहुल पंडित (हार्पर कॉलिंस), अंग्रेजी कथेतर दी हिंदी हार्टलैंड- गजाला वहाब (एलेफ), हिंदी कथा त्रिमाया – मनीषा कुलश्रेष्ठ (वाणी), हिंदी कथेतर चंदन किवाड़ -मालिनी अवस्थी (वाणी), राइटिंग फॉर यंग एडल्स के लिए जाइंट्स – हुथुका सुमी हार्पर (कॉलिंस), राइटिंग, पिक्चर बुक्स फज्ञॅर चिंल्ड्रªंस के लिए दी नाइट स्काई – समीना (तूलिका), हिंदी अनुवाद के लिए ऑर्बिटल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद डॉ. रोहिणी (पेंगुइन स्वदेश), अंग्रेजी अनुवाद के लिए सीतास् वेल हिन्दी से अनुवाद – निष्ठा गौतम (वाणी), है। उन्होंने वैली ऑफ़ वर्ड्स के सभी सदस्यों की ओर से सभी विजेता लेखकों और प्रकाशकों को हार्दिक बधाई दी व 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले वैली ऑफ़ वर्ड्स् शब्दावली के 10वें संस्करण में वैली ऑफ वडर्स बुक अवार्ड्स 2026 के विजेताओं से चर्चा में जुड़ने हेतु आमंत्रित भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि सन 2017 में डा. सजीव चोेपडा व रश्मि चोपडा ने वैली ऑफ वडर्स इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल की नींव रखी थी जिसका दसवा संस्करण आगामी नवंबर में मनाया जायेगा।

