मसूरी:- किंक्रेग स्थित कार पार्किंग को सुचारू संचालन की कवायद प्रशासन व पुलिस ने शुरू कर दी है। जिसके तहत एसडीएम अनामिका एवं एसपी यातायात मुकेश ठाकुर व कोतवाल अरविंद चौधरी ने निरीक्षण किया । शीघ्र ही यहां से लाइब्रेरी व मैसानिक लॉज के लिए शटल सेवा शुरू की जायेगी।
किंक्रेग स्थित पार्किग से शटल सेवा शुरू करने को लेकर प्रशासन व पुलिस ने कवायद तेज करते हुए निरीक्षण किया जिससे वहां से मसूरी आने वाले पर्यटकों को जाम से न जूझना पड़े व उनके वाहन वहीं पर रोक कर उन्हें शटल सेवा से मसूरी गतव्य तक पहुचाया जा सके। एसडीएम अनामिका, यातायात एसपी मुकेश ठाकुर व कोतवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया जिससे यहां पर शटल सेवा की व्यवस्था बनायी जा सके। शटल सेवा शुरू करने के प्रयास को जिला प्रशासन प्राथमिकता से ले रहा है व तीन दिन बाद स्वयं जिलाधिकारी व एसएसपी किंक्रेग पार्किग स्थल पर जाकर निरीक्षण करेंगे। मौके पर मौजूद एसपी यातायात मुकेश ठाकुर ने बताया कि यह पार्किंग 32 करोड की लागत से बनी है जिसे पूरी तरह से चलाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका प्लान बनाया जा रहा है। इस पार्किंग को संचालित किया जायेगा व शटल सेवा शुरू की जाय जिसमें एक पिक्चर पैलेस व एक लाइब्रेरी क्षेत्र के लिए चलाई जायेगी। इस संबध में तीन दिन बाद एसएसपी व जिलाधिकारी स्वयं आ रहे है। उन्होंने कहा कि इस पार्किग को संचालित करने के लिए जाम की स्थित को भी देखा जायेगा जिससे पर्यटक जाम में न फंसे इसके लिए ऐसी व्यवस्था की जायेगी कि जाम न लगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कमल राठौर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

