मसूरी:- भाकपा मसूरी शाखा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामरेड अशोक शर्मा ने की वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरादून शाखा सचिव विक्रम सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
सम्मेलन में कामरेड अशोक शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश के हालात वर्तमान मोदी सरकार के श्रम विरोधी रवैये के कारण बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश के अंदर समय समय पर श्रम कानूनों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जिससे श्रमिक वर्ग में लगातार आक्रोश बढ रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार बढती मंहगाई, व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा देश व्यापी बडे आदोंलन की रणनीति बना रही है तथा शीघ्र आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर जिला मंत्री आरपी बडोनी ने कहा कि मसूरी में भी श्रमिकों का लगातार शोषण बढ रहा है व प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीति से श्रमिक वर्ग में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका में भी लगातार भ्रष्टाचार बढ रहा है व जनता की आवाज को दबाया जा रहा है वहीं जनहित के कार्य नहीं हो पा रहे हैं ऐसी स्थित में आगामी नगर पालिका चुनावों में भाकपा मसूरी में अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डो में प्रत्याशी उतारेगी व जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करायेगी। सम्मेलन के बाद मसूरी शाखा का चुनाव भी निर्विरोध संपन्न कराया गया जिसमें असलम खान को मसूरी शाखा का सचिव चुना गया वहीं कार्यकारणी में देवी गोदियाल, आरपी बडोनी, राजेश शर्मा, राजेश गोस्वामी, पूरण नेगी, राम किशन राही, बलदेव को चुना गया। इस मौके पर भाकपा के कार्यकर्ता व सहयोगी मौजूद रहे।

