मसूरी:- अपने गीतों से हिमाचल, जौनसार व जौनपुर रवांई क्षेत्र में जनता को नचाने वाले हिमाचल के नाटी किंग अजय चौहान ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरे हिमाचली गानों को जनता ने बड़ा प्यार दिया व अब वह हिंदी गाना हल्ला बोल व एक अन्य गाना नौकरी मेरी कहानी है जो प्रोसेस में है दिल्ली में इसका म्युजिक तैयार किया जा रहा है व इसका कुछ म्युजिक दुबई में तैयार किया जायेगा। इसके साथ ही बहुत सारे नये गाने आ रहे है व जिस तरह जनता का मनोरंजन पूर्व में किया वह आगे भी उनका मनोरंजन करते रहेंगे। उन्हानें कहा कि मसूरी में वॉलीबुड की शूटिंग होती है वह चाहेंगे कि उनका जो गाना हल्ला बोल हिंदी में आने वाला है उसको मसूरी में शूट किया जाय यहां की लोकेशन बहुत अच्छी है यह गाना लोक संस्कृति से अलग है उसके लिए मसूरी उचित है। उन्होंने बताया कि वह पहले भी मसूरी आ चुके है लेकिन इस बार योगिता गोयल व मनीष गोयल का जिन्होंने मुझे व मेरी टीम को मसूरी बुलाया व पूरा सम्मान किया। उन्होंने बताया कि इस बार मसूरी आने पर बहुत सम्मान मिला जिनको भी पता चला वह मिलने आये व उनकी फरमाइश पर गाने भी गाये। उन्होंने मसूरी में जाम लगने पर कहा कि यह हाल शिमला का भी है, इस पर प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी पर्यटन नगरी है यहां पर पर्यटक आने चाहिए लेकिन जो हुड़दंगी किस्म के है उन पर नकेल कसी जानी चाहिए। नाटी किंग यहां पर योगिता गोयल के निमंत्रण पर मसूरी आये थे इस मौके पर योगिता गोयल ने कहा कि अजय चौहान हिमाचल के प्रसिद्ध नाटी किंग है व जनता का जमकर मनोरंजन करते है। उन्होंने मसूरी में भी अपने प्रसंसकों को निराश नहीं किया व जमकर फोटो खिंचवाये व उनके कहने पर गीत भी गाये व नाचे भी जिससे पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया। इस मौके पर मनीष गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

