मसूरी:- लंबे समय से मसूरी की धड़कन घंटाघर की सुईयां बंद पड़ी हैं जिसके कारण लोगों को घंटाघर के घंटे की आवाज न तो सुनाई दे रही है और न ही समय का पता चल पा रहा है।
मसूरी की धड़कन घंटाघर विगत कई दिनों से बंद पड़ा है, हालांकि आज के युग में किसी को समय जानने के लिए घंटाघर की जरूरत नहीं होती लेकिन घंटाघर के घंटे की आवाज बंद होने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। घंटाघर की घड़ी पर अक्सर लोगों की नजर जाती है व इन दिनों जब घंटे की आवाज नहीं सुनाई दे रही जिससे लोगों को सुनापन महसूस हो रहा है, भले ही कोई समय के लिए घंटाघर की घंडियों को नहीं देखता न ही घंटा बजने से किसी को फर्क पड़ता है लेकिन उसकी आवाज लोगों के दिलों में बसी है जिसके कारण स्थानीय लोग घंटाघर की घडी बंद होने से आहत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घंटाघर मसूरी की शान है शहर का हृदय है उसके बंद होने से अजीब सा अहसास होता है वैसे भी बंद घडी हमारे शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता। इस संबध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने कहाकि विगत कुछ दिनों से घंटाघर की घडी खराब है जिसका संज्ञान है व घड़ी को ठीक करने के लिए कहा गया है जो शीघ्र ही ठीक हो जायेगी।

