सेंट जार्ज वार्षिक खेल प्रतियोगिता में गैटलीज हाउस ने ओवर ऑल चैपियनशिप जीती।

मसूरी:- सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में गैटलीज हाउस ने ओवर ऑल इंटर हाउस चैंपियनशिप का खिताब जीता। कलिंस हाउस के नमन गोयल प्रतियोगिता के सबसे तेज़ धावक और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट सीनियर सुकृृत कुमार व जूनियर में अकुल छाओछरिया रहे।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भूतपूर्व मैनोराइट अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पंजाब ट्रैफिक पुलिस अमरदीप सिंह रॉय ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य एथलीट्स मार्च पास्ट व रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल और नृत्य का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में फीट ऑफ स्ट्रेंथ और डिस्कस थ्रो का खिताब युसुफ पठान, सर्वश्रेष्ठ लांग डिस्टेंस रनर का खिताब आरुष डैंग, सीनियर मैराथन कक्षा-12, इंटर मैराथन कक्षा-9 ‘ए’ जूनियर मैराथन कक्षा-8 ‘सी’ सब-जूनियर मैराथन 5 व कक्षा चार की मैराथन का खिताब सार्थक सेमल्टी ने जीता।

1500 मीटर के विजेता सौमिल झुनझुनवाला रहे व त्रिकूद में शौर्य शर्मा ने खिताब कब्जाया। बेस्ट एथलीट सीनियर शौर्य शर्मा, बेस्ट एथलीट इंटर मौ अतीब सरवर, बेस्ट एथलीट जूनियर ओजस्व सिंह व बेस्ट एथलीट सब-जूनियर अभिलक्ष्य अवस्थी रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट मार्चिंग सीनियर में कक्षा-12, बेस्ट मार्चिंग इंटर कक्षा-9 ‘अ’, बेस्ट मार्चिंग जूनियर कक्षा-5, बेस्ट बैनर सीनियर कक्षा-11, बेस्ट बैनर इंटर कक्षा-9 ‘बी’ बेस्ट बैनर जूनियर कक्षा-7 ‘स’ और बेस्ट बैनर सब-जूनियर कक्षा-4 को मिला। ट्राऐथलॉन के विजेता उत्सव पाठक ने ‘आयरन मैन ऑफ एसजीसी का खिताब जीता। बेस्ट एथलीट मार्च पास्ट टैपसिल्स हाउस की रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों द्वारा विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। जिससे उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलता है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे आगे भी विभिन्न राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर व विजेता बनकर अपने विद्यालय व देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर जूनियर छात्रों के साथ ही जिमनास्टिक व योग में छात्रों के प्रदर्शन को देखकर दर्शकों ने दाँतों तले उँगली दबा ली। इस अवसर पर स्कूल ब्रास बैंड द्वारा ‘सारे जहाँ से अच्छा’ और कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्र-गान की मधुर धुन ने सबका मन मोह लिया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर बाबू वर्गीस, उप-प्रधानाचार्य व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, खेल विभाग के को-आर्डिनेटर आनंद थापा व उनकी टीम, प्रवीन गुंसाई व भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में इस खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से आए हुए पैट्रिशियन ब्रदर्स, अभिभावकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति व विद्यालय के शिक्षक और सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।