सुनील रावत स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता मेें टीमों ने अपने अपने मैच जीते ।

मसूरी:-  सुनील रावत मेमोरियल 7 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
दूसरे दिन का पहला मैच एसटीएस बनाम टीएचएस के बीच खेला गया जिसमें की टीएचएस ने यह मुकाबला 1- 0 से, कालका स्पोर्ट्स दिल्ली बनाम श्रीनगर एफसी के बीच खेले गए मैच में कालका स्पोर्ट्स दिल्ली ने पेनाल्टी शूटआउट में 1- 0 से, एमसीएम गुरुग्राम बनाम ड्रैगन एफसी सेलाकुई के बीच खेले गए मैच में एमसीएम गुरुग्राम ने 1-0, मसूरी ब्वॉयज बनाम आईसीएफसी बी के बीच खेले गए मैच में आईसीएफसी बी ने पेनाल्टी शूटआउट में  3- 2, कैंपटी बी बनाम यंग ब्वॉयज के बीच खेले गए मैच में यंग ब्वॉयज ने पेनाल्टी शूटआउट में 2- 1, नवचेतन ए बनाम आईसीएफसी के बीच खेले गए मैच में नवचेतन ने 3- 1, एसटीएस स्टाफ बनाम नवचेतन सीनियर के मैच में नवचेतन सीनियर ने पेनाल्टी शूटआउट में 3- 2 से यह मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे दिन लगभग 16 मैच खेले गये जिसमें दिल्ली ,श्रीनगर गढ़वाल, टिहरी, यमकेश्वर, देहरादून, लैंसडाउन पौड़ी, मसूरी की टीमों के मैच खेले गए। मैच में निर्णायक की भूमिका सैमुअल चंद्रा, अभिषेक, ओम थापा, राहुल रांगड़, मनवीर बर्तवाल, आदि ने निभाई। इस मौके पर निवर्तमान सभासद  दर्शन रावत, वीरेंद्र पंवार, अक्कू रोहिला, मनोज गर्ग, विक्रम सिंह पंवार, समिति के समिति के सदस्य प्रेम सजवान, रविंद्र रावत, नरेंद्र रावत, अर्जुन ,सुरेंद्र राणा, स्वराज राणा, अमित पंवार, सुशील नेगी, अनिल सिंह अन्नू, नरेंद्र थापा, हिमांशु सजवान, मनोज चौहान, मनवीर तोमर, कैलाश तोमर, साईं आदि उपस्थित रहे।