मसूरी। पर्यटन नगरी में पहली बार राम कथा का भव्य आयोजन शुरू किया गया। इससे पहले लंढौर से देव डोली की शोभा यात्रा निकाली गई जो लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ डोली के शहर वासियों व पर्यटकों ने दर्शन किया व माता राज राजेश्वरी का आशीर्वाद लिया। डोली के साथ कथा वाचक आचार्य विपिन सेमवाल, मडापाचार्य रोशन उनियाल, व देव डोली उपासक अमन सेमवाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर कथा वाचक आचार्य विपिन सेमवाल ने बताया कि पांच नवंबर से 16 नवंबर तक मसूरी में पहली बार राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पांच से सात नवंबर तक राधाकृष्ण मंदिर व आठ से सोलह नवंबर तक लंढौर श्री सनातन धर्म मंदिर में किया जायेगा। इसके साथ ही इस मौके पर टिहरी गढवाल से आयी माता राजराजेश्वरी की डोली भी नृत्य करेंगी व भक्तों को आशीर्वाद देगी वहीं चावलों को देखकर उनकी समस्या का समाधान बतायेगी।
विश्व वंधुत्व, सांस्कृतिक पर्यटन

