मसूरी:- श्री सनातन धर्म मंदिर में भव्य कलश यात्रा के बाद श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया वही इस मौके पर पुराणों पर चर्चा की जायेगी व माता राजराजेश्वरी की डोली नृत्य करेगी व पुराणों पर सवाल भी पूछे जायेगे व उत्तर देने वालों को पुरस्कार दिया जायेगा।
श्री सनातन धर्म मंदिर सभागार में श्री राम कथा के शुरू होने से पहले श्री राधाकृष्ण मंदिर से कथा वाचक आचार्य विपिन सेमवाल के नेतृत्व में माता राजराजेश्वरी की डोली के साथ कलश यात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकाली गई जो घंटाघर लंढौर बाजार होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर मंदिर पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद श्री राम कथा शुरू की गई। वहीं शाम को भव्य देवडोली नृत्य किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर के पदाधिकारियों सहित पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, लीला कंडारी, राजेश्वरी नेगी, पुष्पा पुंडीर सहित धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

