पुलिस ने घर से गायब युवती को बदामद किया।

मसूरी:- लालमन निषाद निवासी जेपी बैंड मसूरी ने थाने में आकर लिखित तहरीर दी कि मेरी पुत्री ज्योति उम्र 16 वर्ष दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को घर से कंप्यूटर सीखने गई थी जो घर वापस नहीं आई है। पुलिस ने टीम गठित कर लड़की की तलाश की व उसे 11 दिन बाद सहसपुर से बरामद कर लिया व परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने घटना की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 51/ 24 धारा  137 पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने एक माह पूर्व गायब नाबालिक लड़की को सहसपुर से बरामद किया गया। अपहर्ता से पूछताछ की गई तो अपहर्ता ने बताया कि मैं अपनी मर्जी से घर से बिना बताए सहसपुर नौकरी करने के लिए गई थी। बताया कि मेरे मां-बाप मुझ पर ज्यादा रोक टोक करते थे और हम लोग परिवार से बहुत ज्यादा गरीब भी हैं मेरे पास कुछ पैसे जमा थे वही लेकर मैं सहसपुर सेलाकुई क्षेत्र में चली गई थी और मैं वहां बिल्कुल अकेली गई थी मेरे साथ कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं गया था। मैं वहां पर काम की तलाश कर रही थी। अपहर्ता द्वारा बताया गया कि मुझे अपने परिजनों के साथ जाना है इसलिए अपहर्ता के परिजनों को थाने में बुलाया गया व लड़की को सकुशल उसके परिजनों की सुपुर्द किया गया।