मजदूर संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सहकारी श्रमिक समिति के चुनाव कराने की मांग की।  

मसूरी:-  मजदूर संघ मसूरी ने एसडीएम को नायब तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग की है कि मसूरी सहकारी श्रमिक समिति के चुनाव करवायें ताकि समिति का लाभ श्रमिक वर्ग को मिल सके।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया कि मसूरी सहकारी श्रमिक समिति के लंबे समय से चुनाव न होने से समिति के क्रियाक्लाप ठप्प पडे हैं, जबकि नियम के अनुसार हर तीन वर्ष बाद चुनाव करवाये जाने चाहिए, परंतु पांच वर्ष होने के बाद भी समिति के चुनाव नहीं हुए। जिससे श्रमिकों के हित एवं संस्था के सदस्यों के विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जब कि समिति के सदस्य लगातार पदाधिकारियों से चुनाव करवाने को कह रहे हैं लेकिन चुनाव न होने से श्रमिक सदस्यों में आक्रोश है। मजदूर संघ ने एसडीएम से मांग की है कि यथाशीघ्र मसूरी सहकारी श्रमिक समिति के चुनाव करवाये जायें। ज्ञापन देने वालों में मजूदर संघ अध्यक्ष रणजीत चौहान, महामंत्री संजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।