मसूूरी ।अंकिता भंडारी हत्याकांड को 4 वर्ष पूर्ण होने पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर आज शहीद स्थल झूला घर पर श्रद्धांजलि दी गई ,इस मौके पर अंकिता भंडारी की फोटो पर माला चढ़ा कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की संस्तुति होने पर भी अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर नाराजगी व्यक्त की और वीआईपी के नाम की जानकारी होने के बाद भी उन्हें सरकार का पूरा संरक्षण होने का आरोप लगाया।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने आज तक इस मामले पर तेजी नहीं दिखाई है और आज भी दोषी खुले में घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जहां एक और भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं आज महिलाएं खुद को असुरक्षित मान रही है ।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज दुखी मन से अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अंकिता भंडारी हत्याकांड में सबूतो को मिटाया गया है उसमें कहीं ना कहीं सरकार की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 6 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक सीबीआई किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि आज पूरा देश उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रही है लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है और उत्तराखंड के लिए यह दुखद घटना है कि यहां पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी आज भी खुले घूम रहे हैं
वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र थापली ने कहा कि उत्तराखंड के लिए बड़ी शर्म की बात है कि यहां पर एक बेटी का कत्ल हो जाता है और दोषी लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में कांग्रेस की सरकार आती है तो सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
कांग्रेस नेत्रीमाधुरी टम्टा ने कहा कि आज महिलाओं में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लगातार महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़खानी के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज 4 वर्ष भी जाने के बाद भी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल पाया है इसको लेकर महिलाओं में नाराजगी व्याप्त है
विजयलक्ष्मी कोहली ने कहा कि अंकिता भंडारी को 18 सितंबर 2022 को चीला झील मे डुबोकर मार दिया जाता है और चार दिन बाद उसका शव वहां से मिलता है इस दौरान वनांतरा रिसॉर्ट के उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया जाता है जहां पर सारे सबूत थे ।उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठ रहा है और महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं मान रही है ऐसे में सरकार को चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं।

