मसूरी:- शहर कांग्रेस ने जवाहर एक्वेरियम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर एक्वेरियम में लगी उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया व कांग्रेस सदस्यों ने पुष्प अर्चन कर श्रद्धांजलि दे उनको याद किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश के पहले प्रधान मंत्री प. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन एक्वेरियम में कांग्रेस सदस्यों ने मनाया। उन्होंने कहाकि नेहरू व उनके परिवार ने देश के आजादी में बड़ा योगदान दिया व यहीं कारण था कि देश के आजाद होने पर उन्हें पहला प्रधानमंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया उन्होंने देश में औद्योगिक विकास, शिक्षा, एम्स अस्पताल सहित अनेक ऐसे कार्य किए जिससे देश का आर्थिक विकास हुआ इस लिए उन्हें नये भारत का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने आहवान किया कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उतारें ताकि वे उनके पदचिन्हों पर चल कर देश के विकास में योगदान दे सकें। व आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में अवगत करा सके। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू जहां आधुनिक भारत के निर्माता रहे वहीं वह बच्चों के बहुत प्यार करते थे जिस कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। उन्हेांने कहाकि देश की आजादी में उनके परिवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता व देश की आजादी के बाद भी उनके परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने देश के विकास की नींव रखी, लेकिन आज उनको भुलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, भगवान सिंह धनाई, रूबीना अंजुंम, राम प्रसाद कवि, युवा कांग्रेस प्रदेश महामंमत्री वसीम खान, अरविंद सोनकर, रमेश्ज्ञ राव, राजीव अग्रवाल, संजय टम्टा, चंडी प्रसाद सकलानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मजदूर संघ महामंत्री संजय टम्टा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की व उन्हें कांग्रेस कामगार संगठन का संयोजक बनाया गया।

