मसूरी:- नगर पालिका परिषद चुनाव में नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों के नाामंकन पत्रों की जांच की गई जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।
नगर पालिका परिषद चुनावों में अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिनके नामांकन पत्रों की जांच की गई। आरओ गौरव चटवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सभी छह नामांकन पत्र सही पाये गये। जिसमें भाजपा से मीरा सकलानी, कांग्रेस से मंजू भंडारी, के साथ ही निर्दलीय उपमा पंवार गुप्ता, मनीषा खरोला, नैन्सी पंवार कैंतुरा, व शकुंतला पंवार है। लेकिन अभी नाम वापसी के बाद ही पता चल पायेगा कि कितने प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं व किसके सिर मसूरी के अध्यक्ष पद का ताज सजेगा। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी उत्सुकता बना है व वे मतदान की तिथि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मसूरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद महिला ओबीसी आरक्षित हुआ है। जिसके कारण चुनाव में रोमांच नजर आयेगा। चुनाव की सही तसवीर नाम वापसी के बाद ही सामने आयेगी।