मसूरी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने महान शिक्षाविद डॉ राधा कृष्णन के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया। विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा की दशा एवं दिशा पर सार्थक चर्चा करते हुए वर्तमान में जेन जी एवं जेन एल्फा को संस्कारित कर उनकी भावनाओं के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए उन्हें दिग्भ्रमित होने से बचाने हेतु शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के 12 शिक्षकों को मंडलाध्यक्ष के प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वुडस्टॉक स्कूल के शिक्षक अजय मार्क ने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्याे की सराहना करते हुए शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी व शिक्षकों को समाज मे अपनी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए अपने दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वहन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय किताबघर की छात्रा सारा को उपहार, लायन मैडल एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन अध्यक्ष अनुज तायल,सचिव लायन राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन मदन मोहन शर्मा, लायन आर एन माथुर, लायन प्रवीण गुप्ता, लायन जी के गुप्ता, लायन ए एस पंवार, लायन राकेश अग्रवाल, लायन वीरेंद्र राणा, लायन मधुलिका माथुर, लायन ममता भाटिया, लायन अनु हांडा, लायन लेडी माधुरी शर्मा का विशेष योगदान रहा।