मसूरी:- नगर पालिका सभागार में आस फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पांच महिलाओं डा. कविता शुक्ला, विमला देवी, योगिता गोयल, मीना आर्य व ज्योति पंवार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने -अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर अपना नाम रौशन किया वहीं संस्था के माध्यम से जिन महिलाओं बबीता, संगीता, कवती थापा, रानीव माहेश्वरी ने अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए अपना रोजगार करना शुरू किया को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष स्मृति हरि ने बताया कि आस फाउंडेशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार गत नौ वर्षों से कार्य करती आ रही है पहले मातृशक्ति के नाम से कार्य शुरू किया व अब आस फाउंडेशन के माध्यम से सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था उन दुखियों की सेवा करती है जिन्हें जरूरत होती है ताकि वे अपना कार्य कर सके व अपने परिवार का लालन पालन शुरू कर सकें। वहीं संस्था ने समाज के गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया। संस्था का ध्येय है कि महिलायें अपने पैरों पर खड़े होकर मजबूत महिला बने। वहीं” हमारे साथी ” पोर्टल लॉच किया गया है जो उन महिलाओं व पुरूषों कोे जो अपने क्षेत्र में विशेषता हासिल कर चुके है उनसे प्रेरणा ले सकते है, वहीं रोजगार की सूची भी जारी होगी वहीं शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों की जानकारी भी दी जायेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने हमारे साथी पोर्टल लॉच किया जो मसूरी व आस पास की महिलाओं के रोजगार, व उनके द्वारा किए जा रहे कार्योे को प्रचारित प्रसारित करेगी ताकि वे आगे बढ सकें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आस संस्था ने उन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जिन्होंने आत्म निर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ी है जो अन्य के लिए प्रेरणा ले सकेें वहीं उन महिलाओं को जो आजीविका के क्षेत्र में आगे बढना चाहती है उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है जो निश्चित ही अच्छा कार्य है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि इंद्राणी पांधी व अधिवक्ता अल्का शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, पालिका सभासद जसबीर कौर, रूचिता गुप्ता, गौरी थपलियाल, पवन थलवाल, निमेष डंगवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।