भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

मसूरी:-  मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम छनाण गांव व ग्राम लगड़ासू मे श्रीमद् भागवत कथा का जल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ महिलाएं कलश लेकर चल रही थी।
छनाण गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य विकास लेखवार ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा करने वाले परिवार के 21 पीढ़ी के कुल का उद्दार होता है। वही लगड़ासू गांव में कथा व्यास बामदेव कोठारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से भक्ति ज्ञान व वैराग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का वास्तविक लक्ष्य भगवत भक्ति है सांसारिक मोह मायाजाल मे मनुष्य फंसा हुआ है इसलिए वह अपना मूल लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है, तो साथ में भगवत नाम संकीर्तन करते हुए अपने सांसारिक कार्य करते रहना चाहिए जिससे मनुष्य का कल्याण हो जाएगा। इस अवसर पर कथा यजमान कौर सिंह रावत, जसवीर सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, राजेश रावत, प्रदीप रावत, विकेश रावत, अजीत रावत, गोविंद सिंह रावत, भारत सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित रावत आदि लोग उपस्थित रहे।