मसूरी पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन समारोह में पदाधिकारियों को अधिष्ठापित किया गया।

मसूरी:- मसूरी पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित छात्र परिषद गठन समारोह आयोजित किया गया जिसमें नये पदाधिकारियों को बैच लगाकर अधिष्ठापित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल आनंद सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
समारोह में प्रधानाचार्य विशाल सिह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं उन्होंने छात्र परिषद के नये पदाधिकारियों को पद व गोेपनीयता की शपथ दिलाई। व मुख्य अतिथि ने उन्हें बैच लगाकर अधिष्ठापित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने कहा कि छात्र परिषद का गठन छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्म विश्वास को बढावा देने के साथ ही समाज सेवा के गुण विकसित करता है। उन्होंने पदाधिकारियों का आहवान किया कि वे अपने दायित्वो का निर्वहन जिम्मदारी व प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दीै। इस मोके पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल आनंद सिह रावत ने नये पदाधिकारियों को बधाई देने के बार कहा कि जो भी दायित्व जिस प्रतिनिधि को मिला है वह उसमें अपनी जिम्मेदारी से छात्र व विद्यालय हित में निर्वहन करेंगे व टीम भावना से कार्य करेंगे। विद्यालय की छात्र परिषद गठन के अवसर पर नव नियुक्त हेड बॉय, हार्दिक मारवाह, और हेड गर्ल, प्रेरणा टम्टा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है वह उसका अनुपालन विद्यालय व छात्र हित में करेंगे व सभी को साथ लेकर चलेगें। उन्होंने परिषद की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। छात्र परिषद में हेड गर्ल प्रेरणा टम्टा, हेड ब्वाय हार्दिक मारवाह, स्पोर्ट्स कैप्टन विधान बिष्ट, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन पियुष कैतंरा, सांस्कृतिक कप्तान समृद्धि नेगी, सांस्कृतिक वाइस-कैप्टेन दिशा रौंछेला, अकादमिक कप्तान शौर्य अग्रवाल, हाउस कैप्टन अभिषेक, हर्षित भट्ट, तनुज रावत और तान्या रावत, हाउस वाइस-कैप्टन देवानह सक्सेना, अंशिका पंवार, मोहम्मद फरमान और तन्मय वर्मा, डॉर्म प्रीफेक्ट्स विभा नेमानी, मयंक हिसारिया, प्रमुख थे। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक व अतिथि मौजूद रहे।