नरेंद्र साहनी ने एलआईसी प्रीमियम बजट के लक्ष्य को पूरा कर पहला स्थान हासिल किया।

मसूरी:- एलआईसी मसूरी ने अपने प्रीमियम बजट लक्ष्य को 238 प्रतिशत से पार कर लिया। जिसमें डायरेक्ट एजेंट नरेंद्र साहनी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 1 करोड़ 3 लाख 56 हजार रुपये का पहला प्रीमियम प्रस्तुत किया व पहला स्थान हासिल किया तथा सपत्नीक एशिया टूर के लिए नरेंद्र साहनी का चयन हुआ है।
वहीं रमेश चंद्र नौटियाल ने 38.35 लाख रुपये का पहला प्रीमियम पूरा करके दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही गुलाब सिंह ने 111 लोगों का बीमा कराया और हरीश प्रसाद भट्ट ने 100 लोगों का बीमा कराकर एलआईसी को व्यवसाय दिया। नरेंद्र साहनी की इस उपलब्धि पर एलआईसी में प्रबंधक सेल्स भरत चौहान, प्रबंधक मार्केटिंग एएस रावत व सब डिविजनल प्रबंधक आलोक गुप्ता ने बधाई दी है।