मसूरी:- विधान सभा क्षेत्र धनौल्टी के ग्राम पंचायत छनाण गांव में राज्य मंत्री दायित्व धारी नियुक्त होने के बार प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र पहुंची गीता रावत का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
आयोजित भागवत महापुराण में शिरकत करने पहुंची राज्य मंत्री गीता रावत ने छनाण गांव स्थित आदि शक्ति माँ राजराजेश्वरी गौरजा देवी सिद्ध पीठ में विधिवत पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने वाद्ययंत्रों की थाप व फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। तदोपरांत छनांण गाँव में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ में उपस्थित हुए। जहां पर यजमान परिवार के मुखिया कौंर सिंह रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत, त्रेपन सिंह रावत, पंचम सिंह रावत, जसवीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, अजीत सिंह रावत, राजेश रावत एवं गाँव के बिरेन्द्र राणा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, एंव समस्त ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार सहित भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि गीता रावत को दायित्व देने से धनौल्टी क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है। इस मौके पर पृथ्वी रावत पूर्व अध्यक्ष, जयपाल कैरवाण, खेमराज भट्ट, जयेंद्र विज्लवान, सुभाष पंवार, एस पी लेखवार, खेमराज पुजारी, बीरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

