मसूरी:- लायंस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रोगियों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ, हडडी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन ने रोगियों का परीक्षण किया वहीं ईसीजी, शूगर व ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। इस मौके पर 130 रोगियों का परीक्षण किया।
महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदघाटन पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लायंस क्लब मसूरी व आस पास की जनता की स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करता रहता है जिसके कारण लोगों को इसका लाभ मिलता है। उन्होने कहा कि मसूरी में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाओं की कमी होने पर ऐसी संस्थाएं जनता के लिए उपयोगी हैं, जो उन्हें मसूरी में ही सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा कि मेक्स अस्पताल मसूरी के लोगों के लिए सबसे नजदीक रहता है व अधिकतर लोग वहां जाकर उपचार करवाते है, ऐसे में उनका शिविर में आना लोगों के लिए हितकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि लायंसं क्लब मसूरी हिल्स को जो भी सहयोग पालिका से होगा किया जायेगा। इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सभी का स्वागत किया व वरिष्ठ लायन मदन मोहन शर्मा ने क्लब की समाज सेवा की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी सहित चिकित्सकों को शॉल, स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब मसूरी हिल्स के सचिव अनुज तायल ने बताया कि शिविर में 130 रोगियों का परीक्षण किया गया। जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ मैक्स अस्पताल डा.प्रीति शर्मा, हडडी रोग विशेषज्ञ डा. सिमरनजीत सिंह, जनरल फिजिशियन डा.सुमित कौर ने रोगियों का परीक्षण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सदभावना संस्था के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राधा कृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, लायंस हिल्स के स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष आनंद पंवार, मदन मोहन शर्मा, माधुरी शर्मा, आरएन माथुर, जीके गुप्ता, मधुलिका माथुर, संदीप गोयल, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

