पढना मन को कल्पना शीलता और रचनात्मकता के लिए प्रेरित करता है।

मसूरी:- शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए तीसरा कौनफ्लूऐंशियल सत्र 2025 को सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को संघर्ष दृढ़ता और सफलता की कहानियों से प्रेरणा और मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।
इस सत्र के विशिष्ट अतिथि वक्ता बाल साहित्य लेखक केन स्पिलमैन का  औपचारिक परिचय कक्षा 6 के सुमन्यु शर्मा द्वारा दिया गया। अपने संबोधन में केन स्पिलमैन ने कहा कि पढ़ना मन को कल्पना शीलता और रचनात्मकता से प्रेरित करता है। यह विभिन्न दुनियाओं के द्वार खोलता है और एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति और अन्वेषण की क्षमता को समृद्ध करता है। कार्यक्रम में रोचक प्रश्नोत्तर सत्र हुआ जिसमें छात्रों ने वक्ता से संवाद कर और गहन जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर कृतज्ञता प्रकट करते हुए किया गया। धन्यवाद ज्ञापन कक्षा 6 के सुमन्यु शर्मा ने किया। सेंट जॉर्ज कॉलेज इस प्रकार की पहलों के माध्यम से युवा मस्तिष्कों को पोषित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार निभा रहा है। यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्र एक उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए ज्ञान और प्रेरणा से सुसज्जित हों। कौनफ्लूऐंशियल का तीसरा सत्र सफलतापूर्वक प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, उप-प्रधानाचार्य एवं स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर फिलिक्स कुमार, निहाज़िया उरुज़ खान, भवनेश नेगी, मार्क गौनसाल्विस, पीडी जायसवाल, जूलियाना डिसूज़ा, स्टॉर्मी हज़ारिका, पल्लवी गोयल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।