ओक ग्रोव स्कूल ने डीएम. स्विंग मेमोरियल हॉकी ट्रॉफी पर कब्जा किया।

मसूरी:- ओक ग्रोव स्कूल मैदान में ओक ग्रोव स्कूल और सेंट एग्नेस स्कूल देहरादून के बीच डीएम. स्विंग मेमोरियल इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें ओकग्रोव के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मुकाबला जीत ट्राफी कब्जाई।
फाइनल मैच का उद्घाटन प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कंवर और ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ओक ग्रोव ने 2014 के बाद यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। ओक ग्रोव स्कूल टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर से सेंट एग्नेस स्कूल देहरादून 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। ओक ग्रोव स्कूल के प्रियांशु राज ने दो गोल और अर्पित सिंह ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी अर्पित सिंह को तथा सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्रॉफी ओक ग्रोव स्कूल के तन्मय रॉय को दी गई। प्रतियोगिता के सबसे प्रॉमिसिंग प्लेयर सेंट एग्नेस स्कूल, देहरादून के अभिराज रावत रहे। इस अवसर के मुख्य अतिथि अमित कंवर एवं नरेश कुमार ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर अमित कंवर ने इस तरह के अच्छे हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन के लिए स्कूल के प्रयासों की सराहना की। ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि हॉकी के प्रति बच्चों में आज भी पहले की तरह जुनून है। नरेश कुमार ने आगे कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हॉकी को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है और उन्होंने विजेता टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दी। धन्यवाद जी.डी. रतूड़ी ने दिया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के रेलवे रेफरी विजय किशोर, गौरव भारद्वाज, गोपी शंकर, रजनीश पांडे और विवेक धर रैफरी की भूमिका निभाई। गौरव भारद्वाज उत्तर रेलवे के अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। इस मौके पर सविता, कुसुम कंबोज, धैर्य नागपाल, विपुल रावत, अनुपम सिंह, आर.के. नागपाल अतुल कुमार सक्सेना, एस.के. रजा, आर.एन. यादव, मनीषा शर्मा, प्रत्येश कुमार, प्रणिल नंदेश्वर संतोष कुमार, प्रियंका रंजन, शादाब आलम, अभिषेक रावत, अनुराग श्रीवास्तव और स्कूल के अन्य संकाय सदस्य मौजुद रहे।