दर्जाधारी गीता रावत ने श्रमायुक्तों की बैठक ली व कार्यों में कोताही न बरतने के दिए निर्देश।

मसूरी:-  प्रदेश सरकार में दायित्वधारी राज्य स्तरीय सतर्कता विभाग की राज्यमंत्री गीता रावत ने श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित के कार्य ईमानदारी से करें व किसी भी कार्य में कोताही न बरते।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली व कहा कि अधिकारी महिला सशक्तिकरण व समाज से जुड़कर कार्य करें व श्रम विभाग में लंबित मामलों को शीघ्र निपटायें ताकि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर अपर श्रमायक्त प्रभारी अनिल पेटवाल, उप श्रम आयुक्त मुख्यालय उमेश चंद्र राय, उप श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर एके गुप्ता, सहित सभी जिलों के सहायक श्रम आयुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।