एमपीएस मेले में मनोरंजक खेलों का आनंद लिया व लजीज व्यंजन परोसे गये।

मसूरी:-  मसूरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया व मेले में लगे मनोरंजक खेलों व लजीज व्यंजनों का आंनद लिया। इस मौके पर लक्की ड्रा भी निकाला गया।
मसूरी पब्लिक स्कूल में लगे वार्षिक मेले मौजूद लोगों ने मेले का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भी मेले में मनोरंजक खेलों व लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने कहा कि पढाई के बोझ से राहत देते हुए बच्चों में उर्जा का संचार करने के उददेश्य से मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसे मेलों से बच्चों में आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है व समुदाय के साथ व्यवहार करने व अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर विद्यालय परिसर को सुंदर और रंग-बिरंगे स्टॉलों से सजाया गया, जिनमें स्वादिष्ट व्यंजन, मनोरंजक खेल, हस्तशिल्प और विभिन्न खरीदारी के आकर्षक स्टॉल मौजूद थे। बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने पूरे दिन विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए मेले का भरपूर आनंद लिया। मेंले का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रॉ रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम पुरस्कार रेफ्रिजरेटर की विजेता अनुकृति नौटियाल कक्षा 6, द्वितीय पुरस्कार स्मार्ट टीवी विजेता सृजा कक्षा  2 और तृतीय पुरस्कार विजेता आदिश कक्षा 2 रहे। वहीं अन्य पुरस्कार विजेताओं में सविता कक्षा 1, श्रेयांश कक्षा 6, चित्रांश राजपूत कक्षा 8, उषा रेड्डी कक्षा 5, आरुष पंवार कक्षा 7 रहे। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत  अग्रवाल सहित अतिथि, अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित और आकर्षक ढंग से किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने सभी आगंतुकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।