मसूरी:-आरटीआई क्लब उत्तराखण्ड के संयोजक, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के सदस्य एवं एंटी करप्शन क्राइम कंट्रोल सेल के सदस्य राकेश अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी मसूरी को पत्र भेज कर मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 31अगस्त को एक दिवसीय धरने की चेतावनी दी ,उन्होंने पत्र में कहा की मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से मसूरी में लगातार भ्रष्टाचार कर अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जो कि प्राधिकरण नियमों अथवा सर्वोच्च न्यायालय के नियमों के विरुद्ध है, उन्होंने माल रोड पर इनसाइड होटल हैक्मंस में चार नक्शे पास करने को नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि यदि कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो 27 सितम्बर से प्राधिकरण कैम्प कार्यालय के बाहर हर रोज एक घंटा अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा।
राकेश अग्रवाल ने बडा़ खुलासा करते हुए बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर बड़े-बड़े घोटालों को अंजाम दे कर मसूरी को कंक्रीट के जंगल में तब्दील कर रहे हैं गत 2 वर्षों में यह खेल बहुत तेजी से पनप रहा है उन्होंने बताया कि आरटीआई में खुलासा हुआ है कि पहले तो प्राधिकरण द्वारा थर्ड पार्टी ऑप्शन लगाकर सूचना ही नहीं दी गई किंतु जब उनके द्वारा राज्य सूचना आयोग में शिकायत दर्ज की गई तब जाकर राज्य सूचना आयोग के निर्देश के बाद विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने हैक्मंस होटल की सूचना दी जिसमें क ई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए जिसमें प्रमुख खुलासा यह हुआ की हैक्मंस कंपाउंड में जो आवासीय क्षेत्र था उसको प्राधिकरण के अधिकारियों ने कमर्शियल बिल्डिंग दिखाकर लगभग 80 कमरों के निर्माण के अनुमति दी है जबकि होटल हैक्मंस की सेल डीड में हैक्मंस होटल कंपाउंड के अतिरिक्त कोई भी कामर्शियल बिल्डिंग नहीं है, जिसकों प्रमाणित करने के लिए उनके पास उस समय के बिजली व पानी के बिल उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 2010-11 मैं कंपाउंड के आवासीय भवनों को खाली कराया गया ,आवासीय भवन पांइस काटेज और आउट हाऊस को कमर्शियल दिखाकर 80 कमरों का नक्शा मिलीभगत कर पास कराया गया जिसमें होटल के ब्लॉक एबीसीडी दर्शाए गए हैं और एक ही व्यक्ति के नाम पर नक्शे पास कर दिए गए हैं जबकि मसूरी में किसी भी प्रकार का कमर्शियल बिल्डिंग के नक्शे पास ही नहीं हो सकते हैं यह एमडीडीए बाइलॉज और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के विरुद्ध है ।
उन्होंने बताया कि भगवानदास खन्ना इंटरप्राइजेज द्वारा 2013-14 मैं होटल को तोड़कर नव निर्माण के लिए मसूरी देहरादून आज प्राधिकरण मैं कुछ एनओसी संबंधित विभागों से लेकर निर्माण की अनुमति मांगी गई थी किंतु प्राधिकरण द्वारा निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कर कहा गया था कि यदि होटल तोड़कर निर्माण किया जाता है तो यह सड़क से 3 मीटर नीचे तक ही निर्माण होना चाहिए जिस कारण नक्शे रिजेक्ट कर दिए गए फिर 2020-21 में दोबारा से पुरानी एनओसी के आधार पर ही भ्रष्टाचार में लिप्त वर्तमान अधिकारी ने सभी नियमों को ताक पर रखकर 80 कमरों का कमर्शियल नक्शा पास कर दिया जोकि पूरी तरह से नियम विरुद्ध है, उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे भ्रष्टाचार में नगर पालिका परिषद में श्री वाह वन विभाग के अधिकारी भी शामिल है जिनके द्वारा हैक्मंस कंपाउंड के आउटहाउस और प्राइस कॉटेज की पीलिंथ को बढ़ाकर दिखाया गया है जिससे आसानी से नक्शा पास कराया जा सके . ।
उन्होंने बताया की वर्तमान में होटल में 24 कमरे संचालित किए जा रहे हैं उनको तोड़कर नव निर्माण की बात प्राधिकरण के अधिकारी कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि आउटहाउस और स्पाइस कॉटेज को तोड़कर नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त उन्होंने इस भ्रष्टाचार की शिकायत आयुक्त गढ़वाल मंडल व शासन स्तर पर भी की है किंतु कोई भी ठोस जवाब व आश्वासन नहीं दिया गया है जिसको देखते हुए उन्होंने 31 अगस्त को कैंप कार्यालय मसूरी में धरना देंगे यदि उसके बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो वे7 सितम्बर से प्रति दिन एक घंटा अनिश्चित कालीन धरना देगें ।
