देहरादून:-सोमवार को  सचिवालय में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग, एनएच और बीआरओ के प्रदेश में निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। साथ ही   मुख्यमंत्री ने मानसखण्ड कोरिडोर को राज्य सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताते हुए इसमें प्रस्तावित कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये। बजरंग सेतु को तय समय सीमा दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही   मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी निर्णय लेने हैं उन पर बैठक में अंतिम रूप से तय कर लिया जाए। बैठकों का आउटपुट दिखना चाहिए।

वही इस दौरान सीएम  ने कहा कि जितने भी पुल और फ्लाईओवर हैं, वहां गति सीमा के बोर्ड लगाए जाएं। वहां ड्रैनेज की पूरी व्यवस्था हो। दुर्घटनाओं की दृष्टि से प्रदेश में डार्क स्पॉट का सर्वेक्षण कर जरूरी कदम उठाए जाएं। चारधाम यात्रा मार्ग और अन्य मार्गों पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप क्रेश बैरियर में कुछ प्रगति हुई है, इसमें और तेजी लाई जाए। सड़कों के पैच वर्क का काम शीघ्रता से किया जाए।

साथ ही  मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंडस्लाइड जोन के ट्रीटमेंट प्लान पर गम्भीरता से काम किया जाए। जहां सम्भव हो, आपदा प्रबंधन के मिटीगेशन फंड से प्रस्ताव बनाया जाए। वर्षाकालीन में मलबा आने वाले स्थानों का स्थाई समाधान हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के स्तर से संबंधित सभी प्रकरणों पर विस्तृत विवरण बना लिया जाए। केन्द्रीय मंत्रालय के साथ बैठक से पहले हमारी पूरी तैयारी होनी चाहिए। राज्य स्तर से जरूरी प्रक्रियाओं को समयबद्धता से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

गढवाल-कुमाऊँ कनेक्टीवीटी के लिए ज्योलिकोट से कर्णप्रयाग मार्ग में तेजी लाई जाए। कैंचीधाम में बाईपास निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। साथ ही शहरों में सङको की स्थिति के बारे में शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग की बैठक आयोजित कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम की गुणवत्ता भी सुनिश्चित हो और सरलीकरण भी हो। बेस्ट प्रेक्टीसेज को प्रयोग में लाया जाए।

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसओपी निर्गत की जा रही….

वही इस बैठक में बताया गया कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एसओपी निर्गत की जा रही है। मोबाइल लैब की व्यवस्था की कार्यवाही गतिमान है। साथ ही ऑनलाइन एनआईएस लागू की गई है। ई ऑफिस से पत्रावलियों का निस्तारण किया जा रहा है।

वही इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु, सचिव  आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित लोक निर्माण विभाग, एनएच, बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

6 thoughts on “

  1. Услуги по настройке https://sysadmin.guru и администрированию серверов и компьютеров. Установка систем, настройка сетей, обслуживание серверной инфраструктуры, защита данных и техническая поддержка. Помогаем обеспечить стабильную работу IT-систем.

  2. Nolimit City – это про дерзкие темы, нестандартные механики и очень “нервные” бонуски, поэтому выбирать тайтлы наугад не всегда удобно: один слот может быть супер агрессивным, другой – чуть более терпимым по темпу, но всё равно с характером. Мы ведём Telegram-канал про Nolimit City: обзоры, рекомендации по играм, разборы фишек и подборки того, что реально стоит попробовать. Ссылка на канал: https://t.me/s/nolimitcity_slots

  3. ТОП лучших онлайн казино с лицензией и быстрыми выплатами: Рейтинг казино на реальные деньги и лучшее казино для игры онлайн в России. Минимальные депозиты, мобильные версии, слоты, RTP, список надежных и проверенных площадок с бонусами, отзывами в 2026. все это вы найдете здесь – https://t.me/s/rating_casino_russia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *