मसूरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा एवं अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल तथा निर्देशक, लेखक गांव एवं अधिवक्ता श्रीमती विदुषी निशंक ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे भेंट की और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीजगन्नाथ के स्वरूप पर आधारित एक सुंदर हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऊर्जावान कार्यशैली, सक्रिय कार्यगति एवं प्रदेश के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कामना है कि उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, प्रदेश समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बने तथा आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

