रोजगार मेले का किया आयोजन।

मसूरी:-राधाकृष्ण मंदिर सभागार  में मसूरी व्यापार मंडल द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें कारवी एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा लोगों को स्वरोजगार की जानकारी दी गई हर घर रोजगार — पलायन पर वार थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में रोजगार के कई अवसर , अपना व्यापार शुरू करने का मौका, हर उम्र के व्यक्ति के लिए, पार्ट टाइम व फुल टाइम कार्य, महिलाओं व पुरषों के लिये, कम लागत में व्यापार, स्वरोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध, बैंक लोन उपलब्ध, मशीनों पर सब्सिडी, आसान किस्तों पर करवाने के बारे में जानकारी दी गई ।

इस बारे में जानकारी देते हुए मनोज रावत ने बताया कि आज के दौर में हर किसी को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है लेकिन स्वरोजगार से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकता है इसके लिए आज यहां मौजूद लोगों को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई
वही मसूरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बेरोजगारी के कारण पलायन लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको रोकने के उद्देश्य से आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए यहां मौजूद लोगों को जो जानकारी दी गई है उससे वे काफी संतुष्ट हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से पलायन पर तो रोक लगेगी ही साथ ही लोग स्वरोजगार से भी जुड़ेंगे।