मसूरी:- कश्मीर के पहल गावं में हुए आंतकी हमले के बाद पूरे देश में आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश है, इसी कड़ी में मसूरी में भी मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन ने मैसानिक लॉज में विरोध प्रदर्शन किया व घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वहीं किंक्रेग पर मसूरी शटल सेवा के संचालकों ने आंतकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया व जोरदार नारेबाजी की।
मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के सदस्यों ने मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री सुंदर सिंह पंवार ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की व कहा कि इस मौके पर पूरा देश एकजुट है व मांग करता है कि दोषियों पर कड़ी से कडी कार्रवाई की जाय। उन्हांेने कहा कि पाकिस्तान को ऐसा संदेश देना चाहिए कि देश को जरूरत पडे तो भारत का प्रत्येक व्यक्ति देश के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि धर्म का परिचय मांगने के बाद पर्यटकों की हत्या करने वालों व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नाते पूरे प्रदेश के सदस्यों से काली पटटी बांध कर वाहन चलाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर अर्जुन गुसाई ने घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि जो कार्य पाकिस्तान ने किया है उसे कभी माफ नहीं किया जाना चाहिए व भारत सरकार को ऐसा कठोर कदम उठाना चाहिए ताकि ऐसी घटना दुबारा न हो।
वहीं दूसरी ओर शटल सेवा सर्विस के सदस्यों ने किंक्रेग पर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया व घटना की कड़ी निंदा की। इस मौके पर शटल सेवा के सदस्य सुमित दयाल ने कहा कि धर्म पूछ कर हिंदुओं को चुन चुन कर मारा गया जिससे पूरा देश आहत है। उन्हांेने इसे निंदनीय बताया व कहा कि आंतकवाद हिंदु होने पर गोली मारी गयी यह घृणित घटना है इसके दोषियों को कड़ी सजा दी जाय। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा देश आक्रोशित है व इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है अगर देश को जरूरत पडेगी तो सभी जाने को तैयार है। उन्होंने कहाकि किंक्रेग पर पाकिस्तान व आंतकवाद का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर विवेक मोहन, रविंद्र जोशी, सुनील, आकाश, अनुज, जगवीर राणा, महेंद्र आदि मौजूद रहे।