मसूरी :- पर्यटन नगरी मसूरी में टिहरी बस स्टैंड से घंटाघर, माल रोड होते हुए अक्षत कलश यात्रा गांधी चौक पहुंची। जहां पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर अक्षत कलश यात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। श्री राम के जयकारों के साथ अक्षत कलश यात्रा मे मौजूद श्रद्धालु पूरे रास्ते भर नाचते हुए गांधी चौक पर पहुंचे, जहां पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया । अक्षत कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि भगवान श्री राम की अक्षत कलश यात्रा निकल जा रही है और इसमें महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है । उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं और हमें अपने बच्चों को भी ऐसे संस्कार देने चाहिए।
इस मौके पर पूर्व सभासद अनीता सक्सेना ने कहा कि आज पूरा मसूरी भगवान राम के रंग में रंग चुकी है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अक्षत कलश यात्रा का पूरे शहर में भ्रमण कराया जा रहा है साथ ही शहर के सभी क्षेत्रों में अक्षत और राम मंदिर का चित्र दिया जाएगा और 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सभी घरों में दिया जलाकर एक बार फिर से दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के सतीश ढोंडियाल, विजय रमोला, राजेंद्र रावत, अरविंद सेमवाल सहित भारी संख्या में जन सैलाब मौजूद रहा।
