मसूरी।:- निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म मदिर समिति की ओर से मंदिर के प्रांगण में छबील लगा कर शीतल पेय वितरित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने शीतल पेय का आनंद लिया।
सनातन धर्म मंदिर की ओर से निर्जला एकादशी के मौके पर छबील लगा कर शीतल पेय का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों ने शीतल पेय का आनंद लिया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, राजकुमार, मनोज अग्रवाल, तनमीत खालसा, संदीप अग्रवाल, अभिलाष, वैभव तायल, डा. मुकुल बहुगुणा सहित मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।

