मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी में कथित भ्रष्टाचार हुआ एनिमेशन की शिकायत को लेकर जांच दल मसूरी पहुंचा। अशोक पांडे अपर निदेशक शहरी विकास के नेतृत्व में 5 सदस्यीय दल नगर पालिका परिषद मसूरी में प्रशासन व पालिका अध्यक्ष द्वारा कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे ।
ज्ञातव्य है कि शिकायतकर्ता शेखर पांडे द्वारा शिकायत की गई थी कि पालिका द्वारा ई टेंडर में घपला, रेंजर झूला के निर्माण व संचालन, लाइब्रेरी कार पार्किंग सहित अन्य में पारदर्शिता नहीं बरती गई है तथा कंप्यूटर कार्टेज में भी घोटाले का आरोप लगाया है, इनसे पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा है जिसकी जांच की मांग की गई थी।
जांच अधिकारी अशोक पांडे ने बताया पालिका में अनियमितताओं की शिकायतें आने के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में मुख्य रूप से इको टैक्स बैरियर, मसूरी झील, रोपवे ट्रॉली, लाइब्रेरी पार्किंग आदि टेंडरों में अनियमितताओं की जांच शामिल है, इस संबंध में नगर पालिका मसूरी के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं तथा पत्रावली की विस्तृत जांच कर अच्छे निरीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात जांच शासन को सौंपी जाएगी।
अक्सर भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को लेकर नगर पालिका परिषद चर्चाओं में रहती है, जांच के बाद ही मालूम चलेगा कि शिकायतों में कितना सच है व आने वाले चुनाव में इन जांचों का कितना असर होता है।

