शहर कांग्रेस ने प्रेम चंद अग्रवाल का फूका पुतला।

मसूरी:-बीते रोज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में बीच सड़क में एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समूचे प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक  संगठनों द्वारा इस कार्य की जमकर भर्त्सना की जा रही है और लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर जारी है । 

इसी क्रम में पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह चौक पर इकट्ठे होकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला दहन किया और सरकार से         मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा बीच सड़क पर युवक की पिटाई की जा रही हैऔर झुठे मुकदमे दर्ज  किये जा रहे हैं जो निंदनीय है । उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पूर्व में भी भर्ती घोटाले समेत कई विवादों में शामिल रहे हैं और अब इस प्रकार के कृत्य करके प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।  पुतला दहन के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेघ सिंह कंडारी, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, महिमा नंद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

One thought on “शहर कांग्रेस ने प्रेम चंद अग्रवाल का फूका पुतला।

  1. Woah! I’m really digging the template/theme of this blog.
    It’s simple, yet effective. A lot of times it’s tough to get that “perfect balance” between superb usability and visual appearance.
    I must say you’ve done a very good job with this.
    Additionally, the blog loads super quick for me on Firefox.
    Outstanding Blog!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *