मसूरी: – मसूरी से सटे ग्राम तुनेटा स्थित नव निर्मित नाग मंदिर में भगवान नागराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना और हवन के साथ मेले का आयोजन किया गया ।इस मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर देवता अवतरित हुए और श्रद्धालुओं ने देवताओं से परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मेले का आयोजन भी किया गया और नाग देवता की पालकी को नचाया गया वहीं ग्रामीणों ने तांदी नृत्य कर पारंपरिक संस्कृति का प्रदर्शन किया, मेले में बड़ी संख्या में मसूरी और आसपास के ग्रामीण पहुंचे और देवता के दर्शन करने के साथ ही मेले का आनंद लिया और भंडारेे में प्रसाद ग्रहण किया।
मेले में पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि जोड़ी खटटा पानी को पर्यटन से जोड़ पर्यटन गांव के रूप में विकसित किया जायेगा ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके । उन्होने घोषणा कि मसूरी से जोड़ी तुनेटा तक के मार्ग का सुधारीकरण किया जायेगा। जिसके लिए हाल ही में दस लाख का टेंडर लगा दिया गया है और वहीं मंदिर समिति को भरोसा दिया कि वह मंदिर प्रागंण के सौदर्यी करण के लिए जो भी बन पड़ेगा करेंगे।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियायल ने भी भगवान नागदेवता के दर्शन किए और कहा कि जब वह पालिकाध्यक्ष थे तब भी यहां आये थे, इस क्षेत्र में कई समस्यायें है जिसमें मुख्यतः रोड की समस्या है वहीं जो भी समस्या होगी उसे सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रदालु मोजुद रहे।

