पहलगाम में हुए आंतकी हमले से गुस्साये बजरंग दल ने प्रदर्शन किया व पाकिस्तान का झंडा जलाया।

मसूरी:-  पहलगाम में हुए आतंकी हमले से लोगों में लगातार आक्रोश बढता जा रहा है। इसी कड़ी में बजरंग दल मसूरी शाखा ने कोतवाली में ज्ञापन दिया व उसके बाद गांधी चौक तक प्रदर्शन किया व पाकिस्तान के ध्वज को जलाया व जूतों से कुचला।
बजरंग दल के कार्यकर्ता गढवाल टैरेस पर एकत्र हुए और वहां से कोतवाली गये जहां एसएसआई कृष्ण कुमार को ज्ञापन देकर मांग की कि मसूरी में व्यापार व मजदूरी कर रहे कश्मीरियों का सत्यापन करें व जिन के पास कोई आईडी नहीं है उन्हें तत्काल मसूरी से जाने को कहें। जिस पर एसएसआई कृष्ण कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार कश्मीरियों का सत्यापन का कार्य कर रही है व उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। वहीं जिनके पास कोई आईडी नहीं होगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक तक प्रदर्शन किया व गांधी चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच पाकिस्तान का झंडा जलाया व जूतों से कुचला। इस मौके पर बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप ने कहा कि पहलगाम में आंतकवादियों ने हिंदुओं को धर्म पूछ कर मारा जो कि अत्यंत निंदनीय घटना है जिससे पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने कहाकि कश्मीर सहित बंगाल में हिंदु लगातार मारे जा रहे हैं आखिर कब तक बर्दास्त करेंगे , अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाय, सरकार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत सरकार पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाये कि दुबारा ऐसा न हो। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद जो दर्द हर हिंदु के दिल में है, इससे करारा जबाव पाकिस्तान को दिया जाय। इस मौके पर पालिका सभासद गीता कुंमाई ने कहा कि भारत सरकार ने पांच अच्छे निर्णय लिए है लेकिन जनता को भी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धर्म पूछ कर हिंदुओं की निर्मम हत्या की जा रही है जबकि पहले कहा जाता था कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, उन्होंने कहा कि मसूरी में कश्मीरी खुले आम व्यवसाय कर रहे है, उन्हें हटाया जाना चाहिए। जो कश्मीरी यहां कार्य कर रहे हैं उनका सत्यापन किया जाना चाहिए व इस पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये ,कश्मीर में धर्म पूछ कर हत्या की जा रही है जबकि हमे सिखाया गया कि हिदु मुस्लिम सिख इसाई सब है भाई भाई, लेकिन जिस प्रकार कश्मीर व बंगाल में हो रहा है उससे गहरा आघात लगा है। अपने देश में ही हिंदू सुरक्षित नहीं है इसके लिए कड़े निर्णय लेने होंगे। इस मौके पर बजरंग दल के अध्यक्ष संदीप, पालिका सभासद गीता कुमाई, आदर्श शर्मा, योगेश, सूरज, रोहित, साहिल, सागर, आकाश, कार्तिक, रितिक, अभिषेक आदि मौजूद रहे।