मसूरी:- इनर व्हील क्लब मसूरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ बाल दिवस पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर बच्चों को कोट व अल्पाहार वितरित किया गया।
इनरव्हील क्लब मसूरी ने मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में प. नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं को प. नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया व कहा कि प. नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे। कार्यक्रम में क्लब की ओर से बच्चों को कोट और 150 बच्चों को फल, बिस्किट चाकलेट आदि का अल्पाहार वितरित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सुन्दर नृत्य, भावपूर्ण भाषण, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने पूरे वातावरण को रंगीन, जीवंत और आनंदमय बना दिया। यह दिन बच्चों की मुस्कान, ऊर्जा और उत्साह के साथ एक यादगार उत्सव बन गया। बच्चों का उत्साह पूरे कार्यक्रम की शान बन गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष साधना साहनी, रीता जैन, रश्मि कर्णवाल, किरन त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

