बंग्लो की कांडी पंचायत में चलाया गया कपडा दान अभियान।

मसूरी:-मसूरी की निकटवर्ती ग्राम पंचायत बंग्लो की कांडी में वेस्ट वारियर्स ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कपड़ा दान अभियान चलाया जिसके तहत गांव के 18 घरो से 206 किग्रा कपडा एकत्र किया गया जिसे देहरादून में गूंज संस्था को दिया जायेगा।
वेस्ट वारियर ने दूसरी बार ग्राम पंचायत बंग्लों की कांडी में कपडा दान अभियान चलाया जिसमें ग्रामीणों ने पूरा सहयोग दिया व संस्था के घर में रखे पुराने कपड़े दिए व 18 घरों से 206 किलोग्राम कपडा एकत्र किया। संस्था गांवों में जाकर इस तरह का जागरूकता अभियान चलाती है जिससे उनके घरों में बेकार पडे कपडों को दान कर उनको गूंज संस्था को दिया जाता है जो उन कपडों से उपयोगी वस्तुए बनाती है ताकि उनका उपयोग हो सके। वेस्ट वारियर्स की सदस्य गीता ध्यानी ने बताया कि ग्रामीणों ने संस्था से आग्रह किया कि हमारे पास कपड़े की मात्रा बहुत अधिक है आप उसे कब ले जा रहे है। अगर आप जल्दी लेने नहीं आएंगे तो हम उसे गांव में लगे सूखा कचरा संग्रहण केन्द्र में फैंक देंगे। जिस पर वेस्ट वारियर्स की टीम ने गांव में दूसरी बार जाकर कपडे एकत्र किए। संस्था की सदस्य गीता ध्यानी ने अवगत कराया कि जो कपडे़ ग्रामीणो ने दान किए उन्हंे अच्छी तरह संभाल कर रखा गया था। जो अच्छी बात है। जो एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण है। अगर हम किसी वस्तु का उपभोग कर रहे हैं तो उसका उपयोग करने के बाद निपटान जरूर सुनिश्चित करें ताकि उसका उपयोग कोई जरूरतमंद कर सके। संस्था ने ग्रामीणों से कहा कि जो कपडे उनके उपयोग में नहीं आते उन्हें फेंके नहीं व संस्था को दान करें जिसे देहरादून में स्थित गूंज संस्था तक पहुचाएंगे ताकि यह सभी कपङों से कुछ नए सामान बनाए जा सके और वह सभी सामान पुनः उपयोग में लाया जा सके।