मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में किया गया भंडारे का आयोजन।

मसूरी :- देहरादून मार्ग पर कोलूखेत के निकट स्थित श्री हनुमान मंदिर समिति द्वारा 14 तारीख से 22 जनवरी तक विशेष पूजा अर्चना की गई और आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर मंदिर के पुजारी नीरज बिजल्वाण ने कहा कि आज यहां पर भंडारे में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज भगवान श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई है इससे पूरे भक्त उत्साहित हैं।
वहीं बार्लोगंज क्षेत्र में श्री सनातन धर्म मंदिर में डीजे की धुन पर भक्ति गाना नाचते रहे और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर स्थानीय निवासी ओपी थपलियाल ने बताया कि श्री राम भक्तों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था और आज उनकी मनोकामना पूर्ण हुई है।उन्होंने कहा कि आज श्रद्धालुओं द्वारा जमकर नृत्य किया गया और प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर श्रृदद्धालुओ में भारी उत्साह देखा गया।