सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है केबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन।

मसूरी:- भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा मसूरी विधायक और कृषि मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर फल वितरित किए गए और आने वाले सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। बताते चले की 31 जनवरी को मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता सप्ताह भर अनेको कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिस प्रकार से जनता की सेवा की जा रही है उसको देखते हुए मसूरी भाजपा मंडल द्वारा सप्ताह भर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है । इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री कुशाल सिंह राणा, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल, राकेश ठाकुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मोजुद रहे।