श्री राम मन्दिर स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष होने पर रामजी भंडारे का आयोजन किया गया।

मसूरी। भगवान श्री राम के अयोध्या में मंदिर स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष होने पर श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में मालरोड स्थित ग्रीन चौक पर रामजी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोंगों सहित पर्यटकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भंडारा स्थल पर भगवान राम के भजनों के प्रसारण का भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
श्रीराम सेवा समिति ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर विशाल रामजी भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के माध्यम से गत वर्ष भी स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर भंडारा स्थल पर भगवान श्री राम के भजनों का भी प्रसारण होता रहा जिसका श्रद्धालुओ ने आनंद लिया व भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, श्रीराम सेवा समिति के सदस्य सभासद अमित भटट, राकेश ठाकुर, तरूण नेगी, अमित चुग, मनीष कुकसाल, सतीश ढौडियाल, दुर्गेश, आशीष जोशी, गजेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र बर्त्वाल, शानू वर्मा, अरविंद सेमवाल, मोहन पेटवाल,प्रदीप सिगरोहा, अभिलाष, सहित सहयोगी मौजूद रहे।