मसूरी। 4 जुलाई 2024 को सुबह करीब पांच बजे मसूरी घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार छह लोग घायल हो गये जिन्हें खाई से निकाल कर हायर सेंटर दून अस्पताल भेज दिया गया।
घटना के अनुसार सुबह पांच बजे एक कार संख्या यूके 07 एफजे 6751 भटटा गांव के पास मोड पर अनियंतित्र होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंची व सभी छह घायलों को खाई से निकाल कर 108 में माध्यम से दूून अस्पताल पहुचाया गया। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह स्वयं पुलिस बल लेकर मौके पर पहुचंे व फायर सर्विस को सूचना दी गई उनकी टीम भी फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल के साथ आपात कालीन उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे व घायलों को कार से निकाल कर देहराूदन दून अस्पताल 108 के माध्यम से भेजा गया। कार में तीन पुरूष व तीन महिलाएं सवार थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है वहीं कहा कि प्रथम दृष्टया मामला चालक को झपकी लगने का बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कार अगर पेड़ो पर न अटकती तो बडा हादसा हो सकता था। घायलों में चालक दिलीप सिंह, कार स्वामी भवानी सिंह रावत, गिरीश सिंह, मोना, सपना, व मीना तीनों नेपाल निवासी शामिल हैं।

